फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चंद्रशेखर की रैली में होने वाला था हंगामा, ऐन वक्त पर नहीं आईं रोहिणी, बताई ये मजबूरी

Wed, 26 Nov 2025 09:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की रैली में शामिल होने की चेतावनी देने वालीं डॉ. रोहिणी घावरी वीजा रिन्यू न होने के कारण भारत नहीं आ सकीं। 
विज्ञापन
चंद्रशेखर और रोहिणी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना से सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण की रैली को लेकर बना असमंजस खत्म हो गया है। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी इस रैली में शामिल नहीं हो सकीं। रोहिणी ने इसके पीछे वीजा संबंधी समस्याओं को कारण बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्विट्जरलैंड में उनका वीजा रिन्यू नहीं हो पाया, जिसके चलते वह भारत नहीं आ सकीं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह यूरोपीय देशों में यात्रा कर सकती हैं, लेकिन भारत आने के लिए उन्हें वीजा अपडेट का इंतजार करना होगा, जिसमें समय लग रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: सराफा में नारेबाजी, दुकानें हटाने पहुंचे निगमकर्मियों को छूटे पसीने

सोशल मीडिया पर दी थी चेतावनी
रैली से ठीक पहले रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक विमान में बैठे हुए अपनी तस्वीर साझा की थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह इंदौर पहुंच रही हैं। उन्होंने लिखा था कि हक की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते और जिनका जमीर जिंदा होता है, वे खुद चले आते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद चंद्रशेखर की होगी क्योंकि अगर उन्हें खरोंच भी आई तो सांसद को जेल जाना पड़ेगा। इस पोस्ट के बाद पुलिस और प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी अलर्ट हो गया था, लेकिन अंततः वह नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन




सांसद पर डरने का आरोप
रोहिणी घावरी ने आरोप लगाया है कि उनके आने की खबर सुनकर चंद्रशेखर आजाद डर गए थे। उन्होंने कहा कि इसी डर के कारण चंद्रशेखर ने 26 नवंबर की रैली के लिए बंद कमरे में बयान रिकॉर्ड करके मीडिया को जारी कर दिया। रोहिणी का कहना है कि उनकी उपस्थिति के डर से सांसद को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी।
विज्ञापन


महिला आयोग ने दर्ज की शिकायत
इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ तब आया जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने रोहिणी की शिकायतों पर संज्ञान लिया। रोहिणी के अनुसार, आयोग ने उनकी शिकायत रजिस्टर कर ली है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा, रोहिणी लगातार राजनीतिक आरोप भी लगा रही हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंद्रशेखर को संरक्षण दे रहे हैं और चंद्रशेखर की पार्टी भाजपा की बी-टीम के रूप में काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें