फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फिर एक हुए डॉक्टर-इंजीनियर दंपति, वेलेंटाइन डे पर फैमिली कोर्ट से वापस ली तलाक याचिका

Mon, 16 Feb 2026 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वैलेंटाइन डे पर इंदौर फैमिली कोर्ट में जज की समझाइश के बाद डॉक्टर पति और आईटी इंजीनियर पत्नी ने तलाक का मामला वापस ले लिया। दोनों ने पुराने विवाद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया और एक-दूसरे को गुलाब देकर नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन डे पर एक डॉक्टर व इंजीनियर पति-पत्नी फैमिली कोर्ट में जज की समझाइश के बाद फिर एक साथ रहने को तैयार हो गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाब दिए और तलाक को लेकर लगाई याचिका वापस ली।
विज्ञापन


हाईकोर्ट एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि पेशे से इंदौर निवासी डॉक्टर पति ने उसकी आईटी इंजीनियर पत्नी के विरुद्ध शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना को लेकर तलाक की याचिका कुटुम्ब न्यायालय में लगाई थी। कोर्ट ने इंजीनियर पत्नि को नोटिस जारी किया था। दोनों पक्ष जब 14 फरवरी को कोर्ट में उपस्थित हुए तो जज आरके जैन ने दोनों पक्षों को सुना और दोनों पक्षों में सुलह की। दोनों से कहा गया कि जीवन लंबा है और पुरानी बात भूल कर नया जीवन बिताएं। इसके बाद समझौता करने के लिए राजी हो गए। तलाक का प्रकरण वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुंडे सतीश भाऊ के केस में पुजारियों की बैठक लेगा प्रशासन, खजराना मंदिर के गर्भगृह में एंट्री पर बवाल

इंजीनियर दंपति ने बताया कि जज ने दोनों पति पत्नी को बहुत दुलार-प्यार से और मनोवैज्ञानिक तरीके से काउंसलिंग कर समझाया। उससे लगा ही नहीं कि दोनों पति पत्नी के बीच कुछ विवाद था। है। हमने भी गिले-शिकवे भूलकर उपहार स्वरूप नया जीवन जीने के लिए वेलेंटाइन-डे पर एक-दूसरे गुलाब का फूल देकर बधाई भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें