फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दीपावली गई, अब हटेंगे अतिक्रमण, ठेले-गुमटियों सब पर होगी कार्रवाई

Mon, 04 Nov 2024 06:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों का शिविर लगाकर किया जायेगा निराकरण, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही, कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
 
विज्ञापन
INDORE - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर (Indore) जिले में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 50 दिन से अधिक की अवधि के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आवेदकों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनके ही समक्ष समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक की अवधि के कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे। उन्होंने त्यौहारों के मद्देनजर थमी यातायात सुधार और फुटपाथों से अतिक्रमण तथा अन्य बाधाएं हटाने की मुहिम को पुन: तेज गति से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सभी विभागों की समीक्षा की
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, ज्योति शर्मा, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी, निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने समय-सीमा के पत्रों, सीएम हेल्पलाइन तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। 

खाद वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं संबंधी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाये। सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से देखें। संबंधित आवेदक से चर्चा कर निराकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दें। आवेदन का आवेदक की संतुष्टि के साथ सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण भी समय-सीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने खाद वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। बताया गया कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसी भी तरह खाद की कोई कमी नहीं है। बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि तीन माह से अधिक के लंबित विभिन्न अविवादित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण किया जाए। 
विज्ञापन


समय सीमा में निपटाएं प्रकरण
लोक सेवा गारंटी अंतर्गत प्रकरणों का समयावधि में निराकरण सुनिश्चित हो। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि अविवादित सीमांकन, नामांतरण, बटवारा सहित विभिन्न प्रकार के राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने धारणाधिकार की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने नल-जल योजना के चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को गति देकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें