फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: यूनिवर्सिटी में चुड़ैल का डर, छात्राओं ने की शिकायत, होस्टल में अजीब हरकतें हो रही

Wed, 24 Jul 2024 09:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

होस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से शिकायत की थी कि रात के समय होस्टल में अजीब हरकतें हो रही हैं। एक छात्रा 'चुड़ैल' बनकर बाकी छात्राओं को डरा रही है।
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के न्यू सीवी रमन हॉस्टल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पर रात में 'चुड़ैल' बनकर अपनी साथी छात्राओं को डराने का आरोप है। इस घटना के बाद होस्टल प्रबंधन ने आरोपी छात्रा को होस्टल से निकाल दिया है।
विज्ञापन


छात्राओं ने की थी शिकायत
होस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से शिकायत की थी कि रात के समय होस्टल में अजीब हरकतें हो रही हैं। एक छात्रा 'चुड़ैल' बनकर बाकी छात्राओं को डरा रही है। छात्रा रात को अपने बाल खोलकर डरावनी आवाजें निकालते हुए होस्टल में दौड़ लगाती थी और दरवाजे खटखटाती थी।

यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई
छात्राओं की शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्राक्टोरियल बोर्ड को सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी छात्रा को होस्टल से निकाल दिया गया। यूनिवर्सिटी ने इस छात्रा को परीक्षाएं देने के लिए गेस्ट हाउस में रखने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


इस साल नहीं मिलेगा होस्टल 
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा मूल रूप से बुरहानपुर की रहने वाली है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस साल इस छात्रा को किसी भी होस्टल में कमरा आवंटित नहीं करने का फैसला किया है। यह घटना हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं के लिए डर का विषय बन गई है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें