फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Bus Accident: पिता से कहा सुबह लौट रही हूं, लेकिन आई मौत की मनहूस खबर; इंदौर की भूमि की हो गई मौत

Wed, 01 Jul 2026 02:50 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दौसा में हुए दर्दनाक बस हादसे ने इंदौर के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मसूरी घूमकर लौट रही 20 वर्षीय भूमि भौर की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों सहेलियां घायल हो गईं। सुबह बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
भूमि भौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले में हुए भीषण बस हादसे में इंदौर की 20 वर्षीय भूमि भौर की दर्दनाक मौत हो गई। भूमि अपनी दो सहेलियों दिशा और लिसा के साथ छह दिन पहले मसूरी घूमने गई थी। वहां से मंगलवार को तीनों इंदौर लौट रही थीं।

विज्ञापन


सहेलियों ने पहले ऋषिकेश से ट्रेन से इंदौर आने के लिए टिकट बुक कराए थे, लेकिन समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने के कारण उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद तीनों ने हंस ट्रैवल्स की बस से इंदौर लौटने का फैसला किया।

रवाना होने से पहले भूमि ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वह बस में बैठ चुकी है और बुधवार सुबह घर पहुंच जाएगी। परिवार उसके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन


पढ़ेंं:  'मेरी पत्नी बस में फंस गई, हम निकाल नहीं सके', यात्री ने फफक कर सुनाई आपबीती; सब भावुक

भूमि परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन और एक छोटा भाई हैं। वह इंदौर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। करीब एक माह पहले उसने अपनी सहेलियों के साथ मसूरी घूमने का कार्यक्रम बनाया था।
विज्ञापन


भूमि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दादा का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि भूमि बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की थी तथा हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती थी। हादसे में भूमि की दोनों सहेलियां दिशा और लिसा घायल हुई हैं। उनका इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। उनके परिजन भी दौसा के लिए रवाना हो गए हैं। इसी हादसे में पत्रकार चंदू गुप्ता घायल हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी निर्मला गुप्ता की मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें