फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: 171 घंटे में 2100 किमी नॉन-स्टॉप दौड़, जानें 7 दिन में कैसे हुई रामेश्वरम से इंदौर की कांवड़ यात्रा

Sat, 22 Aug 2026 06:16 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: तमिलनाडु के श्री रामेश्वरम धाम से प्रारंभ होकर इंदौर के अरण्य धाम तक की दूरी 400 कांवड़ियों ने 171 घंटे में दौड़कर पूरी की और श्री रामरामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री बावड़ी वाले बालाजी सरकार सीताराम भक्त मंडल, अरण्य धाम संत आश्रम के तत्वावधान में आयोजित 12वीं नॉन-स्टॉप रनिंग 7 दिवसीय डाक कांवड़ यात्रा-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रामदासजी महाराज (रामजी बाबा) के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य यात्रा में कांवड़ियों ने तमिलनाडु स्थित श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग धाम से श्री रामरामेश्वर महादेव अरण्य धाम तक की लगभग 2100 किलोमीटर की दूरी मात्र 171 घंटे की नॉन-स्टॉप रनिंग में पूरी की।
विज्ञापन


इन रास्तों से होती हुई गई यात्रा
10 अगस्त को अरण्य धाम संत आश्रम से श्री बावड़ी वाले बालाजी सरकार की महाआरती के पश्चात भक्त रामेश्वरम के लिए रवाना हुए थे। 15 अगस्त को सुबह श्री रामेश्वरम धाम से पवित्र गंगाजल/जल लेकर डाक कांवड़ यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा रामेश्वरम से शुरू होकर रामनाथपुरम, देवकुटी, कराई कुड़ी, पुतुकुड़ी, भिकन्दरकुली, मुसरी, तोट्रियम, नमक्कल, सलेन नगर, धरमपुरी, होसुर, बेंगलुरु, तुमकुर, सिरा, हिरपुर, मुनिराबाद, हंगण, विजयपुरा, सोलापुर, बीड, संभाजी नगर, धुलिया, सेंधवा, मानपुर, माणिकबाग, कलेक्टर, राजवाड़ा, मालवामिल, पाटनीपुरा, सयाजी होटल, स्कीम नं. 54 और स्कीम नं. 74 होते हुए अरण्य धाम संत आश्रम पहुंची। इंदौर पहुंचकर कांवड़ियों द्वारा श्री रामरामेश्वर महादेव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया।

20 गाड़ियां, 400 कांवड़िये
यात्रा के लिए 20 गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। यात्रा के लिए इंदौर और आसपास के जिलों से 400 कांवड़िये गए थे। यात्रा के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं थी। एक टीम पहले दौड़ लगाती थी और कुछ समय के बाद वह टीम अन्य व्यवस्थाओं में लग जाती थी। इसके बाद अगली टीम दौड़ लगाती थी। इस तरह से यात्रा पूरी की गई। 
विज्ञापन


यात्रा समापन पर हुआ भव्य स्वागत
आश्रम परिवार के अनुसार, ब्रह्मलीन परम पूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री कृष्णादास फलाहारी बाबा की कृपा से 31 दिसंबर 2003 से अरण्य धाम में श्री रामायण जी का अखंड पाठ एवं गौ माता की सेवा निरंतर जारी है। यात्रा के सफल समापन पर समस्त सीताराम भक्त मंडल और इंदौर के श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें