फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फ्लैट पर पहुंची पुलिस, सात महिलाएं और दो पुरुष पकड़ाए, जिस्मफरोशी का मामला

Sun, 07 Apr 2024 07:58 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्पा सेंटर की आड़ में इंदौर में जिस्मफरोशी का काम किया जा रहा था। पुलिस पकड़ाए लोगों से जुटा रही जानकारी।
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने उर्वशी परिसर के एक फ्लैट में दबिश देकर मौके से सात महिला और दो पुरुषों को पकड़ा।  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यहां पर दबिश दी। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि स्पा संचालक कौन है।
विज्ञापन


इंदौर के आसपास की महिलाएं
पुलिस का कहना है कि कुछ महिलाएं इंदौर की हैं और कुछ अन्य शहरों की रहने वाली हैं। यह महिलाएं इंदौर में काम की तलाश में आईं थी। पुलिस अभी जानकारी जुटा रही है कि उन्हें इस काम में किस तरह से लाया गया है। 

इंदौर के आसपास के जिलों में कई रैकेट
इंदौर के आसपास के जिलों में जिस्मफरोशी के कई रैकेट पहले भी पकड़ाए जा चुके हैं। बाहरी क्षेत्रों से महिलाओं को शहर में काम दिलाने के लिए लाया जाता है और फिर उन्हें गलत कामों में धकेल दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें