फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गैंगस्टर के सोशल मीडिया फैंस पर पुलिस की नजर, सलमान के जनाजे में रील बनाने वालों की जांच शुरू

Wed, 03 Sep 2025 07:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर टिकी हुई है। क्राइम ब्रांच ने 35 अकाउंट्स की पहचान की है जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
सलमान लाला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के प्रशंसकों पर पुलिस की सख्ती बढ़ सकती है। क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने सलमान लाला से जुड़े 35 सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिह्नित किया है। बताया जा रहा है कि इन अकाउंट्स से सलमान की मौत के बाद अफवाहें फैलाई जा रही थीं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। इनमें कुछ युवतियों के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी से पूछताछ, बेटी आयशा भी जांच के घेरे में

तालाब में कूदने से हुई थी मौत
31 अगस्त को नया बसेरा निवासी सलमान लाला की मौत तालाब में डूबने से हुई थी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह भाग रहा था और इसी दौरान तालाब में कूद गया। सलमान और उसका परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। परिवार के खिलाफ हत्या, चाकूबाजी, लूटमार और अवैध शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


रीगल जैसा माहौल बनाने की कोशिश
क्राइम ब्रांच की खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सलमान की मौत को लेकर उसके समर्थक 1990 के रीगल चौराहे जैसी स्थिति दोहराने की तैयारी कर रहे थे। उस समय भी शक्ति प्रदर्शन के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव हुआ था। इस बार भी कुछ लोग जनाजे में शामिल न होकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे थे, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


जनाजे में उमड़ी भीड़, पुलिस रही तैनात
सलमान लाला का शव जब घर पहुंचा, तो हजारों लोग जनाजे में शामिल हुए। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासन मौजूद रहा। पुलिस की निगरानी में ही सलमान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान उसका भाई गोलू, जिसे जेल से लाया गया था, भी मौजूद रहा। जनाजे के दौरान एबी रोड पर जगह-जगह गाड़ियों की गलत तरीके से पार्किंग से ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें