फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुलिस ने कादरी पर घोषित किया दस हजार का इनाम, संपत्ति की भी होगी जांच

Wed, 18 Jun 2025 07:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाला आरोपी पार्षद अनवर कादरी फरार, पुलिस ने इनाम घोषित किया। 
 
विज्ञापन
आरोपी युवक और कादरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लव जिहाद के मामले में फंडिंग करने के आरोपी पार्षद अनवर कादरी पर बाणगंगा पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। कादरी पर आरोप है कि उसने रेप के आरोपी दो युवकों को हिन्दू लड़कियों को फंसाने और उनके साथ गलत काम करने के लिए वित्तीय मदद दी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और उसे जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


Indore News: नए कोरोना मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं, मतलब शहर में ही फैल रहा वायरस

50 हजार रुपए एडवांस दिए थे
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पुलिस ने अनवर कादरी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मामले की जांच में सामने आया कि रेप के आरोपी साहिल और अल्ताफ ने पुलिस को बयान दिए थे, जिसमें उन्होंने कहा कि अनवर ने उन्हें दो लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए उकसाया और इसके बदले में 3 लाख रुपए देने का वादा किया था। इनमें से 50 हजार रुपए की रकम पहले ही दोनों आरोपियों को दी गई थी। इस आरोप के बाद अनवर कादरी फरार हो गया और वह बड़वाली चौकी इलाके में अपने घर से गायब हो गया।
विज्ञापन


दो हिन्दू लड़कियों को फंसाने की साजिश
पुलिस के अनुसार, अनवर कादरी ने सोहेल और अल्ताफ को यह योजना बताई थी कि वे दो लड़कियों को फंसाकर उनके साथ गलत काम करें। अनवर ने यह फंडिंग उस समय की थी जब दोनों आरोपी युवक हिंदूवादियों के हाथों पकड़े गए थे और इस मामले का खुलासा हुआ था। यह मामला लव जिहाद से जुड़ा होने के कारण और भी गंभीर बन गया है। पुलिस अब अनवर की गिरफ्तारी के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन


साहिल के पिता से थी कादरी की दोस्ती
बताया जा रहा है कि अनवर कादरी की साहिल के पिता से दोस्ती थी। इसी दोस्ती के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी और कादरी ने साहिल को बरगलाया था। इसके बाद उसे कुछ रुपए भी दिए थे। जब हिंदूवादियों ने साहिल और अल्ताफ को पकड़ा, तब यह पूरा मामला सामने आया। पुलिस अब इस मामले में और जानकारी जुटाने के लिए छानबीन कर रही है, और फरार आरोपी अनवर कादरी की गिरफ्तारी को अपनी प्राथमिकता बना चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें