फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लव मैरिज के 11 साल बाद 'दूसरी' की एंट्री, पुलिस वाले ने प्रेमिका के सामने पत्नी को सड़क पर पीटा

Fri, 05 Dec 2025 10:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के आजाद नगर थाने में पदस्थ आरक्षक त्रिलोक मंडवाल पर उसकी पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस आरक्षक त्रिलोक मंडवाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आजाद नगर थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक त्रिलोक मंडवाल विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी पूजा ने उन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में बाणगंगा पुलिस ने आरक्षक और उसकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पत्नी का आरोप है कि आरक्षक के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर वह हिंसक हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में इंडिगो की 26 उड़ानें रद्द, इंदौर से दिल्ली का किराया पहुंचा 36 हजार

थाने के सामने ही की मारपीट
घटना बाणगंगा थाने के सामने सर्विस रोड की है, जहां पीड़िता पूजा गुर्जर अपनी मां कृष्णा और बहन आरती के साथ पहुंची थीं। वहां आरक्षक त्रिलोक अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद था। जब पूजा ने अपने पति को उस महिला से बात करने से रोका, तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि त्रिलोक और उसकी मित्र ने मिलकर पीड़िता और उनके परिवार को अश्लील गालियां दीं।
विज्ञापन


हेलमेट से किया हमला
विवाद इतना बढ़ गया कि आरक्षक त्रिलोक ने सरेराह अपनी पत्नी पूजा को थप्पड़ों और घूंसों से पीटा। इतना ही नहीं, उसने हेलमेट से भी उन पर हमला किया। जब पूजा की मां और बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरक्षक ने बहन आरती के सिर पर भी हेलमेट दे मारा और अपनी सास के साथ झूमाझटकी की। पीड़िता के अनुसार, त्रिलोक ने धमकी दी कि अगर उसे रोका गया तो वह जान से मार देगा।

गर्भपात कराने का भी गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी और त्रिलोक की शादी को 11 साल हो चुके हैं और यह एक प्रेम विवाह था, जिससे उनकी एक बेटी भी है। पूजा ने अपनी शिकायत में खुलासा किया कि आरक्षक ने दूसरी महिला के साथ संबंध होने के चलते उनका जबरन गर्भपात भी करवाया था। त्रिलोक ने बिना तलाक लिए उस महिला के लिए अलग से फ्लैट किराए पर ले रखा था और वहां उसके साथ रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता की शिकायत और घटना के वक्त मौजूद गवाहों के बयानों के आधार पर बाणगंगा पुलिस ने आरक्षक त्रिलोक मंडवाल और उसकी महिला मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें