फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राजवाड़ा में कांग्रेस का गंगाजल शुद्धिकरण, बोले सेना का अपमान करने वालों ने किया अपवित्र

Fri, 23 May 2025 03:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाते हुए राजवाड़ा परिसर में गंगाजल से शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
शुद्धिकरण करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हाल ही में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को राजवाड़ा परिसर में शुद्धिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताकर देश की सेना का अपमान किया है। यादव ने कहा कि ऐसे बयान राजवाड़ा परिसर को अपवित्र करते हैं, और इसी कारण पूरे क्षेत्र का गंगाजल से शुद्धिकरण कराया गया। शुद्धिकरण की प्रक्रिया पंडित विशाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों से संपन्न हुई।

भाजपा पर नैतिक मूल्यों के उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन

यादव ने भाजपा पर लोकमाता अहिल्या होलकर के मूल्यों और आदर्शों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उनके नाम का उपयोग कर रही है, जबकि उनके न्यायप्रिय और नैतिक परंपराओं को नजरअंदाज कर रही है। इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। यादव ने मंत्री विजय शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी की, और भाजपा ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे भाजपा की सोच और चरित्र स्पष्ट हो गया है।

कैबिनेट बैठक को बताया 'इवेंट', जनता की अनदेखी का आरोप
देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने कैबिनेट बैठक को एक राजनीतिक 'इवेंट' की तरह पेश किया। बैठक के दौरान राजवाड़ा के आसपास की सभी दुकानें बंद करवाई गईं, जबकि शराब की दुकान को खुला रखा गया। यादव ने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रही सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर इस बैठक को भव्य रूप दिया, जबकि इंदौर की जनता सड़कों की दुर्दशा, बिजली कटौती और प्रदूषण से परेशान है। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध, नशा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बीच सरकार केवल प्रचार में लगी है।

सरकारी दावों को बताया दिखावा, मूल समस्याओं की अनदेखी

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मां अहिल्या देवी के नाम पर केवल दिखावा किया गया और जनता की मूल समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। यादव ने कहा कि भाजपा सांसद और कलेक्टर ने राजवाड़ा की सजावट को दो दिन तक न हटाने की घोषणा की थी, लेकिन वह भी महज दिखावा निकला। उन्होंने सरकार से मांग की कि सेना का अपमान करने वाले और महिला अधिकारियों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें