फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को आया कार्डियक अटैक, अस्पताल में भर्ती; अब हालत में सुधार

Sat, 01 Nov 2025 02:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP News: परिजनों ने बताया कि पिंटू को कभी ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की शिकायत नहीं रही। रात को अचानक इनकी तबियत बिगड़ी। डाक्टरों ने कहा कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
पिंटू जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ा। वे रात को भाजपा नेता के जन्मदिन से लौट रहे थे। उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। घर आने के बाद परिजन उन्हें शैल्बी अस्पताल ले गए।

जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें दूसरा अटैक आया, लेकिन डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। कुछ देर के लिए उनकी दिल की धड़कन रुक गई थी, लेकिन अब वे ठीक हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: 70 वर्षों में एमपी ने लगाई विकास में छलांग, प्रति व्यक्ति आय 584 गुना; आबादी पौने तीन गुना बढ़ी

अटैक आने की जानकारी मिलने के बाद उनके चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पिंटू को कभी ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर की शिकायत नहीं रही। रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। पिंटू इंदौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पिता महेश जोशी कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें