फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में एक्टिवा मेें छिपे कोबरा को किया रेस्क्यू, एक घंटे तक डिक्की के नीचे बैठा रहा

Wed, 20 Nov 2024 02:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डरा हुआ सांप आंगन मे खड़ी एक्टिवा में घुस गया। सांप गाड़ी की डिक्की के नीचे के खाली हिस्से में बैैठा था। उसे डिक्की मेें घुसे देख दोपहिया वाहन मालिक ने गाड़ी को खुले मैदान में खड़ा कर दिया था, लेकिन एक घंटेे तक वह डिक्की से नहीं निकला।
विज्ञापन
डिक्की से निकला कोबरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के गीता नगर क्षेत्र में ढाई फीट के सांप( कोबरा) को बड़ी मशक्कत के बाद एक्टिवा से निकाला। वह पहले घर में घुस गया था। उसे महिला ने देखा तो वायपर से कमरे से हटाया।

विज्ञापन


डरा हुआ सांप आंगन मे खड़ी एक्टिवा में घुस गया। सांप गाड़ी की डिक्की के नीचे के खाली हिस्से में बैैठा था। उसे डिक्की मेें घुसे देख दोपहिया वाहन मालिक ने गाड़ी को खुले मैदान में खड़ा कर दिया था, लेकिन एक घंटेे तक वह डिक्की से नहीं निकला तो संर्प मित्र की मदद ली।

 

गीताभवन क्षेत्र के एक मकान में सुबह काले रंग का एक सांप अचानक एक महिला को कमरे में दिखाई दिया। खुद को सांप से बचाने के लिए उसने वाइपर की मदद से सांप को कमरे से हटाने की कोशिश की। इसके बाद सांप वाहन में घुस गया।

 

एक घंटे बाद निकला

जब कुछ देर तक सांप दोपहिया वाहन से नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने वाहन को घर के पास के खुले मैदान में खड़ा कर दिया। एक घंटे तक वह गाड़ी से नहीं निकला तो सर्प मित्र महेंद्र श्रीवास्तव को काॅल किया गया।

वे मौके पर आए और एक्टिव की सीट उठाकर डिक्की के स्क्रू खोले। कोबरा डिक्की के नीचे ही बैठा था। उसे महेंद्र ने छड़ी के जरिए पकड़ा। उन्होंने बताया कि आमतौर पर सांप वाहनों में बैठना पसंद नहीं करते, लेकिन सांप डरा हुआ था। इस कारण वह गाड़ी के नीचे जाकर छुप गया था। उसे रेस्क्यू कर खुले हिस्से में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें