फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आचार्य शंकर प्राकट्य उत्सव के लिए एकात्म धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, 'एकात्म धाम' पुस्तक का किया विमोचन

Fri, 02 May 2025 11:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

एकात्म धाम में पूज्य अवधेशानंद महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'एकात्म धाम' पुस्तक का विमोचन भी किया और जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंदजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार सुबह एकात्म पर्व आचार्य शंकर प्रकटोत्सव शंकरदूत शिक्षा आरक्षण समारोह के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। पूज्य अवधेशानंद महाराज के पावन सानिध्य में एकात्म धाम में महर्षि संदीपनी वेद विद्या पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूज्य संतों के साथ ‘एकात्म धाम' पुस्तक का विमोचन किया। यहां उन्होंने जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी जी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  राजगढ़ में अनोखा विवाह: दुल्हन बीमार हुई तो बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, गोद में उठाकर लिए फेरे, Video
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह करीब 7 बजे इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो थे। मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्राकट्य उत्सव के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद वापस इंदौर आ कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को भोपाल रवाना होंगे।



ये भी पढ़ें-  3 साल की बच्ची ने लिया संथारा, दुनिया का सबसे कम उम्र का त्याग, माता-पिता दोनों IT प्रोफेशनल

इससे पहले सीएम गुरुवार देर रात इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से रात्रि विश्राम के लिए वे सीधे रेसीडेंसी कोठी गए। हालांकि पहले सीएम का लगभग 8:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम था। यहां से वे ओंकारेश्वर के लिए रवाना होकर रात्रि विश्राम वहीं करने वाले थे, लेकिन खंडवा के हरसूद से लौटने में देरी के चलते वे इंदौर में ही रुक गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें