इंदौर में 5 दिवसीय इंटरस्कूल प्रतियोगिता “अभ्युदय” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में इंदौर के विभिन्न स्कूलों से करीब 3000 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में ग्वालियर चीता टीम के कप्तान एवं ऑलराउंडर क्रिकेटर हर्षवर्धन हार्डिया ने फ्लैग होस्टिंग कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। माणिक बाग स्थित चोइथराम स्कूल में 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है।
खेलों से मिलता है सर्वांगीण विकास
विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं
“अभ्युदय” के अंतर्गत मोंटेसरी से ग्रेड 2 तक के विद्यार्थियों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं ग्रेड 3 से 5 तक के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।
प्रतिभा निखारने का मंच