फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: चोइथराम मंडी में चाकू अड़ाकर 45 हजार की लूट का दावा, सच सामने आया तो पुलिस भी हैरान

Sun, 30 Aug 2026 02:59 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की चोइथराम मंडी में एक होटल कर्मचारी ने दो बाइक सवार युवकों पर चाकू अड़ाकर 45 हजार रुपये लूटने का झूठा आरोप लगाया था। पुलिस की त्वरित जांच में सामने आया कि यह लूट का मामला नहीं, बल्कि गाड़ियां टकराने के बाद हुआ मामूली विवाद था। 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चोइथराम मंडी क्षेत्र में होटल कर्मचारी से 45 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस पड़ताल के दौरान एक नया मोड़ सामने आया है। फरियादी द्वारा लगाए गए चाकू अड़ाकर नकदी लूटने के आरोपों को पुलिस जांच में खारिज कर दिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम लूट का न होकर महज दो दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद हुआ एक विवाद था।
विज्ञापन


चाकू अड़ाकर लूट का दावा
फरियादी दीपक राठौर और मुकेश ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर चाकू अड़ाया और जान से मारने की धमकी देकर 45 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से पड़ताल शुरू की।

गले पर चाबी से किया था हमला
घटनास्थल के आसपास जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वहां दोनों पक्षों की गाड़ियों के बीच मामूली टक्कर हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। सख्ती से की गई पूछताछ में फरियादी ने स्वीकार किया कि बाइक टकराने के बाद युवकों के साथ उसका विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले पर चाबी से हमला किया और मौके से चले गए। इसी आक्रोश में फरियादी ने लूट की मनगढ़ंत कहानी बता दी थी।
विज्ञापन


शनिवार को देर रात तक चली पूछताछ
पुलिस प्रशासन के अनुसार जांच में 45 हजार रुपये की लूट की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले में शामिल दोनों आरोपी नाबालिग पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत कानूनी कदम उठाए हैं। शनिवार देर रात तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद रहे, जहां पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पूछताछ कर रिकॉर्ड दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें