फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजयुमो अध्यक्ष की बारात में खुलेआम फायरिंग, महापौर समेत कई बड़े नेता बने बाराती

Mon, 08 Dec 2025 07:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की बारात में हर्ष फायर का वीडियो सामने आया है। बारात में मेयर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। क्राइम ब्रांच ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सौगात मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की शादी समारोह विवादों में घिर गई है। उनकी बारात के दौरान खुलेआम हर्ष फायर किए गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस बारात में शहर के प्रथम नागरिक यानी मेयर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल थे। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद जांच की बात कही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंडिगो की 18 फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, देखिए ताजा अपडेट

गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट में गूंजी गोलियां
जानकारी के मुताबिक, 5 दिसंबर को सौगात मिश्रा की बारात तेजाजी नगर क्षेत्र से निकलकर गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट पहुंची थी। इस भव्य आयोजन में बीजेपी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज के अनुसार, बारात में आतिशबाजी के दौरान शराब कारोबारी और बीजेपी से जुड़े एक नेता ने बंदूक और पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाईं। 
विज्ञापन


मेयर के डांस का वीडियो भी वायरल
इस आयोजन में इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव, राऊ विधायक के प्रतिनिधि और कई स्थानीय पार्षद भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर मेयर का बारात में नाचते हुए वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, बारात में शामिल बीजेपी पदाधिकारियों ने हर्ष फायर की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
हर्ष फायर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले पर बयान देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि तथ्यों की पुष्टि होने के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस हथियार से फायरिंग की गई, वह लाइसेंसी था या अवैध।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें