फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: क्रिकेट मैच के जुलूस के बाद केटरिंग कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, मां भी घायल

Mon, 10 Mar 2025 10:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के एमआईजी इलाके में क्रिकेट मैच के जुलूस के दौरान आपसी रंजिश में केटरिंग कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां भी घायल हुई। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दाईं तरफ तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमआईजी इलाके में क्रिकेट मैच के जुलूस के बाद आपसी रंजिश के चलते केटरिंग कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रात में इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि बचाव में मृतक की मां आई थी। उन्हें चाकू हाथ में लगा, इसके बाद बेटा बीच में आया, जिसमें बदमाशों ने उसे चाकू मार दिए।
विज्ञापन


दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने एमआईजी इलाके में चक्काजाम कर दिया। मृतक महेश (27) पुत्र शंकर बामनिया को सूरज पुत्र संतोष निवासी नयाबसेरा, आशू उर्फ आशुतोष पुत्र संतोष और राम ने चाकू मारकर हत्या कर दी। महेश नया बसेरा इलाके का रहने वाला था। परिवार ने बताया कि रविवार रात को भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद महेश जुलूस में निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर पुरानी रंजिश के चलते सूरज से उसका सामना हो गया। सूरज ने उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया। महेश के पिता कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने देर रात हत्या की जानकारी लगने पर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मां भी हुई घायल
पुलिस की एफआईआर के मुताबिक मरूबाई पर महेश से हो रहे विवाद में बचाव करने पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने चाकू निकाला। मरूबाई के हाथ में चाकू लगा। जब महेश बीच में आया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन बोले- बच्चियां-महिलाओं को रास्ते में रोकते हैं, धमकाते हैं
महेश के परिजनों ने पुलिस से कहा कि हमारे इलाके में आए दिन घटनाएं घट रही हैं। छोटी बच्चियां निकले, महिलाएं निकले तो कमेंट करते हैं। और सभी को ऐसे दबाकर रखते हैं, जैसे इलाके पर उन्होंने कब्जा कर रखा हो। लोगों को चाकू लेकर चमकाना, मारना रोज की बात है। इसके पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। बेचारे पुलिस को रिपोर्ट करने में भी डरते हैं। रास्ते में रोककर परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें