फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मैच की जीत के बाद जुलूस में जा रहे युवक की पुरानी रंजिश में हत्या, लोगों ने किया चक्काजाम

Mon, 10 Mar 2025 08:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

परिजनों ने कहा कि आरोपी बस्ती में दबंगाई करते थे। वे युवतियों को छेड़ते थे। वे बस्ती में आंतक बरकार रखना चाहते थे, ताकि कोई उनके खिलाफ न बोले। संतोष को भी उन्होंने इसलिए मारा,क्योकि वह गलत बातों का विरोध करता था।
विज्ञापन
भीड़ ने किया चक्काजाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने हत्या कर दी। युवक को मौत के घाट उतारने का समय आरोपियों ने तब चुना, जब वह टीम इंडिया की जीत के जश्न में निकल रहे जुलसू में शामिल होने जा रहा। युवक महेश बामरिया केटरिंग का काम करता था। वह अपने घर से निकाला ही था और आरोपी सूरज पिता संतोष से उसका सामना हो गया।

 

दोनो के बीच पुरानी रंजिश थी। सूरज ने उसे देखकर गालियां देना शुरू कर दी, तो महेश ने विरोध किया इसके बाद सूरज का भाई  आशुतोष और एक आरोपी राम ने उसे घेर लिया  और चाकू मार कर हत्या कर दी। सोमवार को शवयात्रा निकालने से पहले आक्रोशित लोगों ने बस्ती के बाहर चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया और चक्काजाम समाप्त हुआ। बेटे को बचाने गई मां भी घायल हुई है।

 

परिजनों ने कहा कि आरोपी बस्ती में दबंगाई करते थे। वे युवतियों को छेड़ते थे। वे बस्ती में आंतक बरकार रखना चाहते थे, ताकि कोई उनके खिलाफ न बोले। संतोष को भी उन्होंने इसलिए मारा,क्योकि वह गलत बातों का विरोध करता था।

रहवासी बोले आरोपियों के मकान तोड़ो

 

संतोष का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। बस्ती में अर्थी उठाने से पहले ही हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दी। वे नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि आरोपी आदतन बदमाश है। बस्ती में उनका आंतक पुलिस को खत्म करना चाहिए। उनके मकान तोड़ने की मांग भी लोगों ने की। पुलिस अफसरों ने लोगों से कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें