फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रेंज रोवर लेकर भागा ड्राइवर, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Tue, 18 Mar 2025 02:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के पलासिया में एक कारोबारी की 90 लाख की रेंज रोवर कार लेकर उनका ड्राइवर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इटारसी रोड पर कार जब्त कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पलासिया में कारोबारी राकेश अग्रवाल की 90 लाख रुपए की रेंज रोवर कार को उनका ड्राइवर दुर्गेश तंवर लेकर फरार हो गया। कारोबारी ने जब अपनी कार का जीपीएस ट्रैकर चेक किया, तो पता चला कि कार हरदा की ओर जा रही थी। उन्होंने तुरंत अपने ड्राइवर को कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। स्थिति को भांपते हुए, उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी तुषार सिंह की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। इटारसी रोड पर नाकाबंदी कर पुलिस ने कार को ट्रेस कर लिया और उसे जब्त कर लिया। इसके साथ ही फरार ड्राइवर दुर्गेश तंवर को हिरासत में ले लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी खंडवा जिले के हरसूद का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

कार को इंदौर लाकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का मकसद क्या था और उसने यह कदम क्यों उठाया। इस पूरी घटना के बाद कारोबारी ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की तेज कार्रवाई की भी सराहना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें