फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

Sat, 26 Jul 2025 07:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के गणेश नगर निवासी 40 वर्षीय रेडीमेड कारोबारी मिथुन ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मिथुन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रेडीमेड कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मिथुन पिता गंगाराम निवासी गणेश नगर के रूप में हुई है। परिजनों ने शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। मिथुन की मां राजकुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे की पत्नी लगातार उसे प्रताड़ित करती थी और कई बार झूठे आरोप लगाकर परेशान किया। कुछ दिन पहले कारखाने में आग लगने की घटना के बाद पत्नी ने मिथुन पर ही आग लगाने का आरोप लगाकर पुलिस से पिटवाया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया था।
विज्ञापन


पत्नी ने पहले भी भेजा था जेल, बिगड़ा स्वास्थ्य
मिथुन की मां के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था जब उसकी पत्नी ने उसे झूठे मामले में फंसाया हो। इससे पहले भी वह मिथुन को जेल भिजवा चुकी थी। जेल में रहने के दौरान मिथुन का स्वास्थ्य खराब हो गया था और उसे कई ऑपरेशन करवाने पड़े थे। मां का आरोप है कि उसकी बहू मिथुन को समय पर दवाइयां नहीं देती थी, जिसके चलते उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। बार-बार के शारीरिक और मानसिक तनाव से मिथुन पूरी तरह टूट गया था।

मकान और फैक्ट्री भी पत्नी के कब्जे में
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मिथुन का मकान और रेडीमेड कपड़ों का कारखाना उसकी पत्नी ने अपने कब्जे में ले लिया था। कुछ समय पहले गणेश नगर स्थित फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें मिथुन भी फंस गया था। पड़ोसियों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया था। मगर घटना के बाद उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत दी कि आग मिथुन ने ही लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पीटा था, जिससे वह बेहद आहत था।
विज्ञापन


सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
मिथुन ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब पुलिस जांच का हिस्सा बन गया है। वीडियो में उसने अपने साथ हो रही प्रताड़ना का उल्लेख किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। इस मामले ने परिवार और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल बना दिया है। पुलिस अब वीडियो और परिवार के आरोपों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें