फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पतंग उड़ाते किशोर की हाईटेंशन लाइन से दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

Mon, 11 Aug 2025 03:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मदीना नगर में पतंग उड़ाते समय 13 वर्षीय तोहिद की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार शाम हुए इस हादसे में बालक गंभीर रूप से झुलस गया था और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक तोहिद खान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकान की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहे 13 वर्षीय तोहिद पुत्र राज मियां की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। यह दर्दनाक हादसा आजाद नगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर में रविवार शाम को हुआ।
विज्ञापन


रिश्तेदार ने सुनाया घटनाक्रम
तोहिद के रिश्तेदार अरसान ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे वह मकान की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसकी पतंग पास से गुजर रही बिजली की तारों में फंस गई। पतंग निकालने के प्रयास में अचानक तेज धमाका हुआ और तोहिद छत पर बुरी तरह झुलसकर गिर पड़ा। घटना इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

लोगों ने दी मदद
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि तोहिद गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। लोगों ने बिना देर किए परिजनों की मदद से उसे उठाया और तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़
जानकारी के अनुसार, तोहिद 5वीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे मोहल्ले में इस हादसे को लेकर शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें