फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महापौर की पत्नी को खुटका रहता है, कहीं भटक न जाएं, भाजपा अध्यक्ष ने दिया बेतुका बयान

Mon, 18 Aug 2025 10:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिससे वे असहज हो गए। मिश्रा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि महापौर की पत्नी दिन में कई बार वीडियो कॉल कर पूछती हैं कहां हो, किसके साथ हो। 
विज्ञापन
महापौर से चर्चा करते सुमित मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने एक सार्वजनिक मंच से महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। मिश्रा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि महापौर की पत्नी दिन में कई बार वीडियो कॉल कर पूछती हैं कहां हो, किसके साथ हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
MPCA Award: महाआर्यमन-आकाश की जुगलबंदी ने ध्यान खींचा, पूर्व खिलाड़ी बोले नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दें

संजीवनी क्लीनिक के उद्घाटन में दिया बयान
यह बयान रविवार को संजीवनी क्लीनिक के उद्घाटन कार्यक्रम में दिया गया। उस समय मंच पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे। मिश्रा के इस बयान के दौरान महापौर सामने बैठे थे, जिससे वे असहज नजर आए।
विज्ञापन


“स्मार्ट सिटी के स्मार्ट महापौर”
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिश्रा कहते दिख रहे हैं “पुष्यमित्र जी को देखकर लगता है कि ये हमेशा फिट रहते। एकदम हीरो जैसे दिखते हैं… स्मार्ट सिटी के स्मार्ट महापौर। दिन में 4 से 6 बार भाभी उन्हें वीडियो कॉल करती हैं... कहां हो, किसके साथ हो, किस कार्यक्रम में हो? लोकप्रियता इतनी है कि भाभी को कभी-कभी खुटका हो जाता है कि कहीं महापौर इधर-उधर भटक न जाएं।”

राजनीति और अर्थशास्त्र का उदाहरण भी दिया
बयान के दौरान मिश्रा ने महापौर की वकालत और राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा “महापौर जी बड़े वकील भी रहे हैं। अर्थशास्त्र का एक सिद्धांत है कि बुरी मुद्रा अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है। राजनीति में भी यही होता है। जब बुरे लोग राजनीति में बढ़ते हैं तो अच्छे लोग राजनीति में आने से बचते हैं।”
विज्ञापन


कांग्रेस पर भी साधा निशाना
कार्यक्रम से एक दिन पहले नगर अध्यक्ष मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने खजराना गणेश भक्त मंडल से जुड़े पूर्व पार्षद अरविंद बागड़ी का नाम अध्यक्ष पद से काटकर साबित कर दिया कि पार्टी को सनातन और हिंदू धर्म से जुड़े लोगों से नफरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बागड़ी की जगह ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया है, जिसके खिलाफ शहर के चार थानों में 14 से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं। उस पर धारा 307 का आरोप भी है और वह अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग से नफरत करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें