फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई, पायलट ने तुरंत रोका प्लेन, ढाई घंटे बाद हुआ रवाना

Mon, 23 Jun 2025 11:11 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेक्निकल खराबी के चलते रनवे से लौट आई। विमान में 80 से ज़्यादा यात्री सवार थे।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी खराबी के कारण इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। उड़ान की तैयारी के दौरान पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ। इसके बाद विमान को रनवे से वापस टैक्सी कर टर्मिनल पर लाया गया। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है।

विज्ञापन


Indore News: रविवार को दिनभर बारिश, सोमवार सुबह से रिमझिम का दौर

सुबह जल्दी आ गई थी फ्लाइट
इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। लेकिन आज यह फ्लाइट निर्धारित समय से पहले, लगभग सुबह 7.39 बजे ही इंदौर में लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद यह फ्लाइट वापसी में इंदौर से सुबह 9 बजे उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इसी विमान को बाद में भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए रवाना किया जाता है।

एअर इंडिया की फ्लाइट भी रविवार को कैंसिल हुई

विज्ञापन

रविवार देर रात इंदौर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट भी कैंसल हो गई थी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया की AI804 फ्लाइट इंदौर से रात 10.25 बजे उड़ान भरकर रात 12.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करती है, लेकिन यह फ्लाइट कल कैंसिल हो गई थी, जिसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर आए यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा था। वहीं, दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की AI803 भी कल कैंसिल थी। यह फ्लाइट शाम 6.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। यह दोनों ही फ्लाइट रविवार को किस वजह से रद्द हुईं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

जबलपुर की फ्लाइट अंतिम समय में हुई रद्द
इससे पहले शनिवार को यात्रियों को तब बड़ी असुविधा हुई जब इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ान से ठीक पहले रद्द कर दिया गया। यात्री सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। शुरुआत में उन्हें बताया गया कि विमान आधे घंटे की देरी से रवाना होगा। सुबह सवा सात बजे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टर्मिनल से बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया, लेकिन डेढ़ घंटे तक उन्हें बस में ही बैठाए रखा गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने किया हंगामा
काफी देर बाद यात्रियों को सूचित किया गया कि उड़ान रद्द कर दी गई है और उन्हें वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया। इस अव्यवस्था से नाराज़ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन कंपनी ने उन्हें टिकट का पूरा किराया वापस करने और अगली फ्लाइट में री-बुकिंग का विकल्प देने की घोषणा की। फिलहाल यात्रियों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी यात्रा जल्द संभव करवाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें