फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महिला ASI की उतर गई वर्दी, इतना ब्लैकमेल किया, टीआई ने कर ली आत्महत्या

Thu, 09 Oct 2025 01:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के बहुचर्चित टीआई हाकम सिंह आत्महत्या मामले में, मध्य प्रदेश शासन ने एएसआई रंजना खोड़े को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच में यह साबित हुआ कि रंजना टीआई को ब्लैकमेल कर रही थी।
विज्ञापन
जांच में महिला एएसआई रंजना को दोषी पाया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के चर्चित टीआई हाकम सिंह पंवार आत्महत्या मामले में सवा तीन साल बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश शासन ने आरोपी महिला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना खांडे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक उच्च-स्तरीय विभागीय जांच में यह साबित हुआ है कि रंजना ने टीआई हाकम सिंह पंवार को ब्लैकमेल किया। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। बर्खास्तगी के आदेश से पहले तक रंजना धार जिले में पदस्थ थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: बर्थडे पार्टी में चाकुओं से गोदकर हत्या, QR कोड से मिला कातिल का सुराग

क्या था पूरा मामला?
यह घटना जून 2022 की है। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह पंवार इंदौर के रीगल चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आकर महिला SI रंजना खांडे के साथ कॉफी पी रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और TI ने अचानक गोली चला दी। कंट्रोल रूम के बाहर दो फायर की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो वहां कार के पास TI हाकम सिंह पवार और SI रंजना लहूलुहान पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने समझा कि दोनों को किसी ने गोली मारी है। जब वे पास पहुंचे तो माजरा समझ आया। TI के पैरों के पास उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। जब महिला तो हिलाया तो वह उठकर बैठ गईं और सड़क पर आ गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हमले में रंजना के कान के पास से गोली निकलने के कारण वह बच गई थी, जबकि टीआई की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


दो बार हुई मामले की जांच
घटना के बाद इस मामले की दो बार जांच की गई। शुरुआत में टीआई के परिवार ने रंजना पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर रंजना के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया गया था। पहली विभागीय जांच एक एसआईटी ने की थी, जिसने रंजना को दोषी मानते हुए उसकी एक वेतनवृद्धि रोकने की सजा दी थी। हालांकि, तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह इस जांच के नतीजों से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन


उच्च-स्तरीय जांच में हुआ खुलासा
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मुख्यालय आरके सिंह ने मामले की दोबारा जांच की। इस जांच में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि एएसआई रंजना, टीआई हाकम सिंह को लगातार ब्लैकमेल कर परेशान कर रही थी। जांच अधिकारी ने माना कि रंजना के इस कृत्य से पुलिस जैसे अनुशासित विभाग की छवि पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर रंजना खोडे को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई, जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें