फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महाकुंभ 2025 का असर! अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस का बदला रूट, जानिए पूरी खबर

Mon, 10 Feb 2025 08:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के कारण रेलवे ने 11 और 12 फरवरी को डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस को खजुराहो में ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन का रूट बदल दिया है। 
विज्ञापन
डेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के महू, जिसे अब डॉ. अंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है, से चलने वाली डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस को रेलवे ने 11 और 12 फरवरी को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन प्रयागराज तक न जाकर खजुराहो स्टेशन पर ही रुक जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज में भारी भीड़ के कारण यह कदम उठाया गया है। प्रयागराज में महाकुंभ मेले 2025 की तैयारियों और वहां लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है ताकि स्टेशन पर यातायात प्रबंधन सुचारू रूप से किया जा सके।  
विज्ञापन


सुरक्षा और सुविधा के लिए फैसला किया
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अनुसार, महाकुंभ मेला 2025 के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है।  

इनमें हुआ बदलाव
11 और 12 फरवरी 2025 को डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14115, जो डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस है, उसे खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसी प्रकार, 12 और 13 फरवरी 2025 को प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14116, प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, खजुराहो स्टेशन से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।  
विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन के प्रयास
यह फैसला प्रयागराज में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और रेलवे संचालन को सुगम बनाने के लिए लिया गया है। महाकुंभ के दौरान रेलवे का विशेष फोकस सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रहेगा, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें