फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 21 से 26 जनवरी तक दोपहर की दिल्ली फ्लाइट बंद

Thu, 15 Jan 2026 07:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: गणतंत्र दिवस परेड में होने वाले एयर शो की तैयारियों के कारण 21 से 26 जनवरी तक दिल्ली एयरपोर्ट रोजाना कुछ घंटे बंद रहेगा। इसके चलते एयर इंडिया की दोपहर की इंदौर-दिल्ली उड़ान निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 से 26 जनवरी के बीच इंदौर से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एयर शो की तैयारियों के चलते दिल्ली एयरपोर्ट कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
इंदौर बायपास पर फिर हादसा, बोलेरो डिवाइडर से टकराई, 11 यात्री घायल


एयर शो की तैयारी के चलते उड़ानों पर रोक
विमानतल सूत्रों के अनुसार 21 से 26 जनवरी तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोजाना सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक सभी उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। इस संबंध में नोटिस टू एयरमैन (नोटम) जारी किया गया है, जिसके तहत सभी एयरपोर्ट्स को उड़ान संचालन की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन


एयर इंडिया की दोपहर की उड़ान निरस्त
उड़ानों पर रोक के चलते Air India ने अपनी दोपहर की दिल्ली उड़ान को 21 से 26 जनवरी तक निरस्त कर दिया है। यह उड़ान दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे इंदौर आती है और 12.40 बजे वापस दिल्ली रवाना होती है। फिलहाल वापसी की उड़ान को निरस्त किया गया है, जबकि आने वाली उड़ान को भी जल्द निरस्त किए जाने की संभावना है।

वेबसाइट से बुकिंग भी हटाई गई
एयर इंडिया ने 21 से 26 जनवरी के बीच दोपहर की उड़ान की बुकिंग को अपनी वेबसाइट से बंद कर दिया है। आने वाले दिनों में अन्य उड़ानों के भी निरस्त होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


26 जनवरी को सिर्फ दो उड़ानें रहेंगी चालू
एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार सामान्य दिनों में इंदौर-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 6 उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन 25 और 26 जनवरी को सिर्फ 2 उड़ानों की ही बुकिंग उपलब्ध है। यानी इन दो दिनों में रोजाना 4 उड़ानें निरस्त रहेंगी। संभावना है कि IndiGo भी इस दौरान कुछ उड़ानें रद्द कर सकती है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें