फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की हत्या के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी ने घास से साफ किया था खून से सना चाकू

Tue, 04 Nov 2025 08:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Sonam Raghuvanshi: हत्या के बाद सोनम ने अपनी एक जैकट उतार कर एक आरोपी को दी थी। बाद में उस जैकेट को आरोपी ने हत्या करने वाले स्टाॅप से तीन किलोमीटर आगे खाई में फेंक दिया था। हथियार को भी खाई में फेंक दिया था।
विज्ञापन
इस हथियार से मारा था राजा को। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के चर्चित हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। हत्या के बाद पत्नी सोनम ने राजा को खाई में फेंकने में मदद की थी और फिर हत्या के उपयोग में लाए गए दोनों बड़े चाकू को मैदान में उगी घास से साफ किया था। इसके बाद हथियार को भी खाई में फेंक दिया था। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया था।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: राजा रघुवंशी मामले में पुलिस कोर्ट में करेगी पूरक चालान पेश, तीन आरोपी जमानत पर


इस मामले में सोनम सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं और अब जल्दी ही ट्रायल शुरू होगा। हत्या के बाद सोनम ने अपनी एक जैकट उतार कर एक आरोपी को दी थी। बाद में उस जैकेट को आरोपी ने हत्या करने वाले स्टाॅप से तीन किलोमीटर आगे खाई में फेंक दिया था। उधर पुलिस सबूत मिटाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही चालान प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन


राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पांच आरोपी जेल में बंद हैं। सबूत नष्ट कर मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले तीन आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। उनके लिए शिलांग पुलिस पूरक चालान पेश करने की तैयारी कर चुकी है। राज कुशवाह को फ्लैट दिलवाने वाले प्राॅपर्टी ब्रोकर शिलोम जैम्स ने सोनम की पिस्तौल नाले में फेंकी थी और बैग को एक खाली प्लाॅट पर जलाया था। इसके अलावा गार्ड और मकान मालिक ने भी मदद की थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ भी शिलांग पुलिस ने आकर सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन


हनीमून मर्डर मिस्ट्री
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे और वहां से हनीमून मनाने सोहरा गए। 26 मई को दोनों लापता हो गए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया था। 2 जून को राजा का शव वी सावडॉन्ग की गहरी खाई से बरामद हुआ। उसे बंद पार्किंग यार्ड में सोनम ने तीन आरोपियों के साथ मिलकर मारा था। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के 55 दिन बाद पुलिस ने 5 सितंबर को 790 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें