फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में भयावह हादसा: तीन किलोमीटर लंबी सड़क, न सर्विस लेन न फुटपाथ, कहने की फोरलेन

Mon, 15 Sep 2025 10:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर का एरोड्रम रोड एक भयावह हादसे के बाद फिर सुर्खियों में है, जहां कुछ दिन पहले बीएसएफ के ट्रक ने एक पुजारी को रौंद दिया था। 
विज्ञापन
जलने के बाद ट्रक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार देर शाम भयावह हादसे की शिकार बनी एरोड्रम रोड कहने की फोरलेन है। बड़ा गणपति से एयरपोर्ट तक करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर रोजाना हजारों वाहन और लाखों लोग रोज गुजरते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के इंतजाम कुछ नहीं हैं। तीन बड़े चौराहे हैं, लेकिन सिग्नल अक्सर बंद रहते हैं। इस कथित चौड़ी सड़क पर न फुटपाथ हैं और न ही सर्विस लेन।
विज्ञापन




पुजारी को बीएसएफ के ट्रक ने रौंद दिया था
इंदौर के इतिहास के इस भयावह हादसे ने क्षेत्र के रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। यहां आए दिन हादसे में बेगुनाह लोग जान गंवाते हैं। चार दिन पहले एरोड्रम थाने के सामने एक पुजारी को सुबह सुबह बीएसएफ के ट्रक ने रौंद दिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका इतना खून बहा था कि टैंकर से उसे साफ कराना पड़ा था। 

घनी बसाहट वाला क्षेत्र 
दरअसल, इस रोड पर अब घनी बसाहट हो गई है और सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में व्यावसायिक कारोबार होता है। कई शोरूम, दुकानें, बैंकें दफ्तर आदि है। यही देपालपुर रोड और सुपर कॉरिडोर होकर धार रोड, उज्जैन रोड से भी जुड़ता है। इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही होती है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मार्ग के प्रमुख चौराहों बड़ा गणपति, रामचंद्र नगर, कालानी नगर पर यातायात व्यवस्थित करने के पुलिसिया इंतजाम सिर्फ दिखावटी हैं। नियमों का पालन तो बिलकुल नहीं होता। हजारों लोग रोज बेतरतीब यातायात के बीच जान हथेली पर लेकर निकलने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


सड़क पर होती है पार्किंग
बड़ा गणपति से कालानी नगर तक सड़क के दोनों और कई दुकानें की पार्किंग सड़क पर ही होती है। यहां पार्किंग के इंतजाम नहीं होने से वाहनों के निकलने के अत्यंत कम जगह बचती है। दोनों ओर दुकानें होने से रोज कई बार जाम भी लगता है। 

खाद्य विभाग के ट्रक दिनभर गुजरते हैं
क्षेत्र में बड़ा गणपति व लक्ष्मीबाई अनाज मंडी क्षेत्र में खाद्य विभाग के बड़े गोदाम हैं। यहां से रोजाना कई ट्रक राशन की सप्लाई शहर में की जाती है। इसलिए इन ट्रकों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। उपनगरीय बसों की भी यहां से दिनभर आवाजाही होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें