फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर

Tue, 24 Mar 2026 10:33 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 
विज्ञापन
परदेशीपुरा पेट्रोल पंप पर लगी लाइनें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले में आज शाम उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देने लगीं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत संबंधी भ्रामक सूचनाओं के कारण लोग आनन-फानन में ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: ब्रेनडेड के बाद 34 साल के इंजीनियर ने दी 3 लोगों को नई जिंदगी, इंदौर में बना 67वां ग्रीन कॉरिडोर

प्रशासन ने दी सफाई और की शांति की अपील
देर रात तक बढ़ती भीड़ और अफवाहों के बाजार को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। प्रशासन द्वारा बयान जारी कर स्पष्ट किया गया कि जिले में पेट्रोल या डीजल की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और आम उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों ने जनता से संयम बरतने और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


डिपो में सुरक्षित है पर्याप्त ईंधन का कोटा
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि इंदौर जिले के मुख्य डिपो में ईंधन का विशाल स्टॉक उपलब्ध है। यहां से सभी डीलर्स और पेट्रोल पंप संचालकों को निरंतर सप्लाई भेजी जा रही है। आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी तरह का कोई व्यवधान नहीं है और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने जनता से विशेष अपील की है कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रह न करें, क्योंकि जिले में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
अफवाहों के इस दौर में पुलिस प्रशासन भी सख्त रुख अपनाए हुए है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है। किसी भी भ्रामक संदेश को फॉरवर्ड या पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उन पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा अफवाहों से बचें
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दे, इंदौर जिले में पर्याप्त पेट्रोल का स्टॉक है। किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और पैनिक न हों। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें