फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महू के लोधिया कुंड में हादसा, नहाते समय नाबालिग की डूबने से मौत, तैरना आता था पर निकल नहीं सका

Sun, 26 Jul 2026 06:55 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रविवार को महू के समीप लोढ़िया कुंड में गहरे पानी में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद उसका शव कुंड से खोजा गया। उसे तैरना आता था, लेकिन वह गहरे पानी से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
लोढि़या कुंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के दिनों में इंदौर के आसपास के झरनों और बरसाती नदियों के किनारे बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके चलते लगातार हादसे भी हो रहे हैं। रविवार को महू के समीप स्थित लोधिया कुंड में गहरे पानी में जाने के कारण एक नाबालिग की मौत हो गई। उसे तैरना आता था, लेकिन वह कुंड के गहरे हिस्से से बाहर नहीं निकल सका।

विज्ञापन


इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र निवासी उदय वीर अपने दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से पिकनिक मनाने लोधिया कुंड गया था। सभी दोस्त कुंड में नहा रहे थे। इसी दौरान उदय गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे डूबते देखा तो मदद के लिए शोर मचाया। कुंड के आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उदय वीर गहरे पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग का शव कुंड से बाहर निकाला और तत्काल सिमरोल पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए महू के अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ लोधिया कुंड घूमने आया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

2023 में इसी कुंड में गिरी थी कार
लोधिया कुंड पहले भी हादसों के कारण चर्चा में रहा है। वर्ष 2023 में इसी कुंड में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले भी एक कॉलेज छात्र की डूबने से मौत हो चुकी है। बता दें कि इंदौर में खतरनाक पिकनिक स्पॉट्स पर जाने पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है, इसके बावजूद लोग वहां पहुंच रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें