इंदौर में एक शख्स ने महिला को उसके दुधमुंहे बच्चे की हत्या करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके वीडियो भी बना लिए। कई दिनों तक वह महिला को यह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा। एमआईजी थाना पुलिस ने आरोपी काशान शेख के खिलाफ गुरुवार देर रात 11 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि मॉडलिंग के एक प्रोजेक्ट के लिए काशान ने मुझे पुष्पनगर स्थित घर पर बुलाया था। जब मैं अपने दुधमुंहे बेटे के साथ मिलने पहुंची तो अंदर कोई नहीं था। मुझे देखते ही काशान ने गेट बंद कर दिया। उसके बिस्तर के पास कुर्बानी देने वाला छुरा रखा था। काशान ने छुरा निकाला और मेरे बेटे के गले पर रख दिया। कहा कि बेटे को बचाना है तो जैसा कहूं वैसा करो। मैंने कई बकरों की कुर्बानी दी है। इसी छुरे से तेरे बेटे का गला भी काट सकता हूं। इससे डरकर वह जैसा कहता गया, करती गई। इस दौरान उसने मोबाइल से कुछ वीडियो और फोटो बनाए और कहा कि यह सब मेरे पास रहेंगे। अगर किसी को बताया तो वायरल भी होंगे और बेटे की जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद काशान मुझे ब्लैकमेल कर मेरा रेप करता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि काशान मेरे पति का दोस्त है। अक्टूबर 2023 में उसने पहली बार मेरे साथ यह हरकत की थी।
मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो
पीड़िता ने बताया कि काशन के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो और वीडियो हैं। आरोपी काशान ने बाद में इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। वह मुझे पति से अलग करना चाहता था। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार रुपए भी वसूले। दस दिन पहले उसने मारपीट कर फिर से रेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसने यह जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद थाने आई और काशान के खिलाफ केस दर्ज कराया। हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत ने इस पूरे मामले में उसकी मदद की।