पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर के बांगड़दा क्षेेत्र में एक युवक की हत्या हो गई।युवक उत्तर प्रदेश से एक युवती से मिलने आया था, जो उसकी दोस्त थी,लेकिन यह बात युवती के एक अन्य दोस्त को नागवार गुजरी और उसने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
पुलिस को देर रात बांगदड़ा क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब की तलाश ली तो आईडी कार्ड मिला। मृतक का नाम तौकीर था। वह लखनऊ में रहता था और पेशेेसे कारपेंटर था। युवक बागंड़दा क्षेत्र मेें रहने वाली एक युवती से मिलने आया था। युवती से तौकीर की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी और दोनो वाट्सअप पर चैटिंग भी करते थे। युवती के एक मित्र अंश पिता सुरेश यादव ने चैटिंग पढ़ ली। अंश बाबू मुराई काॅलोनी मेें रहता है।
तौकीर के पास युवती के कुछ वीडियो भी थे। इसके बाद आरोपी ने युवती को तौकीर को इंदौर बुलाने के लिए कहा। जब वह इंदौर आया तो आरोपी अंश ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसे घेेर दिया। तौकीर से आरोपियों ने मोबाइल मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया। उन्होंने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन जफर नहीं माना।
इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंंसों से उसकी पिटाई कर दी और चाकू भी मारने लगे। इस बीच वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने यह घटना देखी और समीप की एक टाउनशिप के चौकीदार को बताया। जब चौकीदार युवक के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए और जफर घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था।
चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।