फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के ट्रिपल लेयर ब्रिज के एक हिस्से को ट्रैफिक के लिए खोला, रोज होता था यातायात बाधित

Wed, 12 Aug 2026 07:48 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमआर-10 जंक्शन पर बन रहे प्रदेश के पहले ट्रिपल लेयर ब्रिज की एक भुजा को बुधवार को यातायात के लिए शुरू कर दिया गया।  इस फ्लाईओवर के चालू होने से देवास से राऊ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
ट्रिपल लेयर ब्रिज के एक हिस्से को ट्रैफिक के लिए खोला - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बन रहे प्रदेश के पहले ट्रिपल लेयर ब्रिज की एक भुजा बुधवार को ट्रैफिक के लिए खोल दी गई। इससे देवास से राऊ की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। बीते तीन साल से रोज मुख्य लेन बंद होने के कारण सर्विस रोड पर यातायात बाधित होता था। अभी एक तरफ का ट्रैफिक सर्विस रोड से ही निकल रहा है। चार माह के बाद दूसरी भुजा भी ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। तब बायपास से इंदौर की तरफ आने वाले वाहनों को भी आसानी होगी।

विज्ञापन

 

इंदौर का एमआर-10 जंक्शन राष्ट्रीय राजमार्गों का तिराहा है। इस कारण यहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने थ्री लेयर ब्रिज बनाने का फैसला तीन साल पहले लिया था। इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई है। जो वाहन इंदौर की तरफ आना चाहते हैं, वे मध्य हिस्से के ब्रिज का उपयोग करेंगे; जबकि जो वाहन सीधे राऊ की तरफ जाना चाहते हैं, वे ऊपरी ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।


इसके अलावा इंदौर से हरदा की तरफ जाने वाले वाहन अंडरपास से होकर जाएंगे। अंडरपास से गुणावत गांव तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एक बायपास तैयार कर रहा है, जो 15 किलोमीटर के बाद इंदौर-हरदा रोड से जुड़ेगा। इस ब्रिज से एबी रोड, इंदौर-अहमदाबाद हाईवे और इंदौर-हरदा हाईवे सीधे जुड़ रहे हैं। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि छह माह के भीतर तीनों ब्रिज ट्रैफिक के लिए खुल जाएंगे।

विज्ञापन

 

पहले ही दिन उखड़ने लगा डामर

ट्रैफिक के लिए जिस भुजा को खोला गया है, उस सड़क का डामर पहले ही दिन किनारे से उखड़ता नजर आया। दरअसल सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल अभी नहीं बनी है, इस कारण भी डामर किनारे से उखड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें