श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच शिवभक्तों के लिए एक नया भजन "महाकाल तेरे आंगन में" 4 अगस्त को सभी प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो चुका है। यह भजन इंदौर निवासी गीतकार चंद्रकांत मिश्रा द्वारा रचित है, जिसे स्वर दिया है कृष्णा गुरुजी ने।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रावण मास की पावन ऊर्जा के मध्य, इंदौर निवासी चंद्रकांत मिश्रा द्वारा रचित भजन “महाकाल तेरे आंगन में” शिवभक्तों के लिए एक भावनात्मक समर्पण बनकर प्रस्तुत हो रहा है। यह भजन स्वयं महाकाल की भस्म आरती के दिव्य दृश्य और अनुभूति को शब्दों में पिरोता है। इस अद्भुत भजन को स्वर दिया है कृष्णा गुरुजी ने, जिनकी आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव इसे और भी सजीव बना देते हैं। यह भजन न केवल एक गीत है, बल्कि महाकाल के दरबार की अनुभूति का माध्यम है। ये भजन महाकाल भस्म आरती का शाब्दिक और भावनात्मक अनुभव देगा।
भजन की विशेषता यह है कि यह महाकालेश्वर की भस्म आरती के दृश्य और भावना को शब्दों और संगीत के माध्यम से जीवंत करता है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि महाकाल के दिव्य दरबार की अनुभूति कराने वाला भक्ति-प्रवाह है।
भजन Spotify, Apple Music, YouTube Music, JioSaavn, Amazon Music सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा। श्रावण मास के इस भक्ति भरे वातावरण में यह भजन शिवभक्तों के लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव का माध्यम बनेगा। "महाकाल तेरे आंगन में" से महाकालेश्वर की दिव्यता एक बार फिर जनमानस तक पहुंचेगी।