फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी के 7 महीने बाद युवक ने की खुदकुशी, रोशनदान से दिखा फांसी पर झूलता शव

Sun, 27 Jul 2025 09:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: 23 वर्षीय युवक सुधांशु परमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक मैकेनिकल कंपनी में कार्यरत था। जब पत्नी रात को उज्जैन से लौटी और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान से झांका तो वह फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन
सुधांशु परमार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक युवक एक मैकेनिकल कंपनी में कर्मचारी था। रात को जब उसकी पत्नी घर लौटी और दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब रोशनदान से झांका गया, तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे पूरे परिवार में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सुधांशु परमार के रूप में हुई
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 23 वर्षीय सुधांशु परमार पुत्र निर्भय सिंह परमार निवासी शुभम पैलेस, एरोड्रम के रूप में की गई है। वह एक मैकेनिकल कंपनी में कार्यरत था और रोज की तरह शनिवार को भी ड्यूटी पूरी कर घर लौटा था। उसका शव उसके दोस्त पंकज और छोटे भाई हिमांशु ने रात करीब 11 बजे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी के बाद सोने की आदत थी, पत्नी और मां उज्जैन में थे
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे सुधांशु कंपनी से लौटकर आया था। उसने अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ बैठकर नाश्ता किया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। हिमांशु ने बताया कि सुधांशु को ड्यूटी के बाद सोने की आदत थी और वह अक्सर थकान के चलते आराम करता था। उस समय उसकी पत्नी और मां उज्जैन में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं। रात करीब 9 बजे जब दोनों घर लौटे और दरवाजा खटखटाया, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फोन भी नहीं उठाया गया। इसके बाद जब रोशनदान से झांका गया, तो सुधांशु फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


न सुसाइड नोट मिला, न तनाव के संकेत, जांच में जुटी पुलिस
हिमांशु ने बताया कि सुधांशु की शादी हाल ही में, दिसंबर 2024 में हुई थी। पिता टेलरिंग का काम करते हैं और वह स्वयं भी एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार वालों का कहना है कि सुधांशु पर किसी प्रकार का कर्ज नहीं था और वह किसी भी मानसिक तनाव में भी नहीं दिखाई देता था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मोबाइल फोन से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। एरोड्रम थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला संदिग्ध है और जांच जारी है। परिजनों के बयान और मोबाइल डेटा की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें