फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : झाड़ियों में मिला 17 वर्षीय छात्र का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

Sun, 17 Aug 2025 02:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News : चंद्रावतीगंज क्षेत्र के हुबली गांव में 17 वर्षीय छात्र का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक का मोबाइल फोन गायब है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों की दिशा में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Crime News - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह इंदौर के चंद्रावतीगंज क्षेत्र के हुबली गांव में झाड़ियों के बीच 17 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विशाल पुत्र चैनसिंह चावड़ा के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सांवेर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
शोले 50 बरस की: इंदौर के सैलून की उपज था हरिराम नाई का पात्र, जय-वीरू भी यहीं के दोस्त, जानिए फिल्म के किस्से

दोस्तों के साथ गया था जन्माष्टमी कार्यक्रम
पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल शनिवार रात दोस्तों के साथ जन्माष्टमी के कार्यक्रम में गया था। वहां से लौटकर उसने परिवार से कहा कि वह गोशाला में सोने जा रहा है। लेकिन रविवार सुबह जब वह मवेशी छोड़ने के लिए नहीं उठा तो पिता ने गोशाला में खोजबीन की। वहां न मिलने पर परिवार ने तलाश की और कुछ दूरी पर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


मोबाइल फोन गायब, हत्या की आशंका
घटनास्थल से विशाल का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस को हत्या की आशंका है और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। मृतक विशाल 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता मवेशी पालन का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस की जांच, प्रेम प्रसंग पर शक
एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मोबाइल फोन गायब है और पुलिस प्रेम प्रसंग एवं अवैध संबंधों की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें