फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर-खंडवा हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 12 लोग घायल, कांवड़ियों को बचाने में हुआ हादसा

Tue, 23 Jul 2024 12:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से बस के चालक को और बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाला गया। दूसरी तरफ ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
बस-ट्रक टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-खंडवा इच्छापुर हाईवे पर बलवाड़ा के समीप मनिहार उमरिया चौकी के बीच एक बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक सहित करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह 10:30 बजे के करीब हुआ।

विज्ञापन


बस खंडवा से इंदौर की ओर जा रही थी और ओवरटेक करते समय कांवड़ यात्री को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल हॉस्पिटल बड़वाह पहुंचाया गया।

उल्लेखनीय है कि इंदौर-खंडवा इच्छापुर सड़क मार्ग पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और कांवड़ यात्री आवागमन कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ियों को बचाने के प्रयास में बस ट्रक से टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से बस के चालक और यात्रियों को बाहर निकाला गया। ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, और बस में भी कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को इंदौर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें