फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 11 चेहरों वाली होलिका जलेगी, अपराध करने वाली महिलाओं की लगी है तस्वीर

Sat, 28 Feb 2026 05:47 PM IST
Arjun Richhariya अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

इंदौर में होलिका दहन की तैयारियां चल रही हैं। यहां की पौरुष संस्था ने एक होलिका बनाई है। इसमें उन महिलाओं के चेहरे लगाएं हैं जिन्होंने अपराध किए हैं। 
 
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की संस्था पौरुष द्वारा एक अनोखा और कड़ा संदेश देने वाला होलिका दहन आयोजित किया जा रहा है। 2 मार्च, सोमवार को शाम 4 बजे से 6.30 बजे के बीच महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड पर यह आयोजन होगा। इस बार होलिका का पुतला कोई सामान्य पुतला नहीं, बल्कि उन 11 महिलाओं के चेहरों को दर्शाता है जिन्होंने अपराध किया है। 

 

 

सूचना सेठ सहित 11 हत्यारी मांओं का पुतला

संस्था अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दशोरा के अनुसार, इस विशेष पुतले के केंद्र में बेंगलुरु की सीईओ सूचना सेठ का चेहरा होगा। सूचना सेठ पर आरोप है कि उसने अपने चार वर्षीय बेटे की गोवा के एक होटल में हत्या कर दी थी ताकि वह अपने पति से न मिल सके। इसके अलावा पुतले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और गुजरात जैसी जगहों की उन महिलाओं के चेहरे भी शामिल हैं, जिन्होंने अनैतिक संबंधों के कारण अपने बच्चों की जान ली।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: बीआरटीएस हटाने के काम में तेजी, एलिवेटेड काॅरिडोर बनाना भी हुआ शुरू

विज्ञापन

सामाजिक संदेश देने का प्रयास

संस्था का तर्क है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाली महिलाएं अपने पापों को छुपाने के लिए मासूमों की बलि दे रही हैं। पौरुष संस्था का मानना है कि ऐसे अपराधों का समाज पर गलत असर पड़ रहा है। परिवार नष्ट हो रहे हैं।

 

झूठे मुकदमों और पुरुष अधिकारों पर चर्चा होगी

इस आयोजन के माध्यम से संस्था उन पिताओं और परिवारों के प्रति भी सहानुभूति जता रही है जो महिला कानूनों के दुरुपयोग का शिकार हुए हैं। कार्यक्रम में ऐसे परिवारों को आमंत्रित किया गया है ताकि सामाजिक जागृति लाई जा सके। यह दहन प्रतीक होगा उन बुराइयों के अंत का जो रिश्तों की पवित्रता को खत्म कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें