फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में मंगलवार से नई कलेक्टर गाइड लाइन, शहर से जुड़े 122 गांवों में 70 प्रतिशत तक रजिस्ट्री महंगी

Mon, 31 Mar 2025 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शहरों में कम, लेकिन गांवों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। ज्यादा तेजी उज्जैन रोड़ पर देखने को मिली है। खंडवा रोड, मांगलिया, उज्जैन रोड की 3200  लोकेशनों के ज्यादातर इलाके शहरी सीमा से सटे है। जहां इजाफा होगा।
विज्ञापन
इंदौर में कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कलेक्टर गाइडलाइन पर दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद उसे मंजूरी के लिए मूल्याकंन समिति ने प्रदेश सरकार को भेज दिया था। वहां से इसे लागू करने की मंजूरी मिल चुकी है। लोकेशनों पर गाइडलाइन बदली है। इसे नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इंदौर में 3200 लोकेशनों पर गाइडलाइन बढ़ाई जा रही है, जबकि 240 नई काॅलोनियों को गाइडलाइन के दायरे में लिया गया है। इस बदलाव से प्राॅपर्टी के कीमतों में भी वृद्धि होगी। इंदौर में सालभर में हुए सौदों के आधार पर गाइडलाइन में इजाफा किया गया है। इंदौर में शहरों में कम, लेकिन गांवों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। 

यह खबर भी पढ़ें:इंदौर में स्मार्ट मीटर परियोजना की सफलता, 5 लाख मीटर से पार हुआ आंकड़ा

खंडवा और उज्जैन रोड पर तेजी

विज्ञापन

खंडवा रोड़ और उज्जैन रोड़ पर ज्यादा तेजी देखने को मिली है। खंडवा रोड, मांगलिया, उज्जैन रोड सहित 3200 लोकेशनों के ज्यादातर इलाके शहरी सीमा से सटे हैं। इनमें बाइपास, सुपर काॅरिडोर, नैनोद जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


1112 लोकेशन मिलाकर 407 नई बनाई
पोर्टल के हिसाब से इंदौर में 1112 लोकेशनों को मिलाकर  407 नई लोकेशन बनाई गई है। इसमें भी ग्रामीण क्षेत्रों की लोकेशन ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा तेजी उज्जैन रोड के आसपास देखी जा रही है। इस इलाके में छह लेन इंदौर-उज्जैन रोड बनना शुरू हो चुका है। इसके अलावा नए पश्चिमी रिंग रोड का प्रभाव भी गाइडलाइन पर नजर आ रहा है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने जो अहिल्या पथ की योजना लांच की है। उसकी वजह से भी गाइडलाइन में वृद्धि हुई है। इंदौर में कुछ लोकेशनों पर 30 से लेकर 40 प्रतिशत तक गाइड लाइन बढ़ाई गई है। 

कहां कितनी लोकेशन पर बदलाव
इंदौर क्षेत्र क्रमांक एक में 531
इंदौर क्षेत्र क्रमांक दो में 596
इंदौर तीन में 658
इंदौर चार में 425
महू में 429
सांवेर में 348
देपालपुर में 329

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें