फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर आए, स्वागत के लिए विमानतल पर धक्का-मुक्की

Tue, 26 Nov 2024 08:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विमानतल पर स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ता अपने हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष रमीन खान सहित अन्य नेता उदय को विमानतल से बाहर लाए। इसके बाद वे खुले वाहन में सवार हो गए।
विज्ञापन
विमानतल पर धक्का मुक्की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मंगलवार को इंदौर आए। विमानतल पर स्वागत के लिए मौजूद नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और विमानतल पर अव्यवस्था भी फैली। इससे यात्री भी परेशान हुए।

 

विमानतल पर स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ता अपने हाथ में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष रमीन खान सहित अन्य नेता उदय को विमानतल से बाहर लाए। इसके बाद वे खुले वाहन में सवार हो गए।

विज्ञापन



वे शाजापुर की यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। विजय नगर तक कार्यकर्ता उन्हें रैली के रुप में उन्हें लेकर गए। जगह-जगह स्वागत मंच भी लगाए गए थे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

 

उदय ने कुछ मंचों पर रुककर कार्यकर्तागणों से मुलाकात की। इसके बाद वे प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र यादव के साथ शाजापुर के लिए रवाना हो गए। वहां वे मशाल यात्रा में शामिल हुए। वहां से वे उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए। रात को वे इंदौर पहुंचे। बुधवार सुबह वे मुंबई के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें