फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नए साल में पांच लाख से ज्यादा भक्तों के खजराना गणेश मंदिर पहुंचने का अनुमान, बदलेगी दर्शन व्यवस्था

Wed, 27 Dec 2023 05:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर भी एक जनवरी को ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खजराना चौराहे पर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसे देखते हुए यहां उस दिन भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की जा सकती है।

विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए वर्ष में इस बार भी खजराना गणेश मंदिर में 5 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने 1 जनवरी की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू की है। संभावित भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन व्यवस्था बदली जाएगी और ट्रैफिक के लिए भी अलग इंतजाम किए जाएंगे।

 

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से सबसे ज्यादा भीड़ 1 जनवरी को उमड़ती है। 31 दिसंबर की रात से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पिछले वर्ष लगभग साढ़े चार लाख से ज्यादा भक्त 1 जनवरी को मंदिर पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस बार यह संख्या बढ़कर लगभग पांच लाख तक पहुंचाने की उम्मीद है। इसे देखते हुए खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति ने 1 जनवरी की व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दी है । गृभ गृह में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और अलग-अलग कतारों में भक्तों के दर्शन करने की व्यवस्था की जाएगी।

इसे लेकर मंदिर परिसर में एक बैठकरखी है। जिसमें मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर इलैया राजा टी और मंदिर की प्रशासक नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे।। जिसमें एक जनवरी के लिए मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ट्रैफिक के लिए भी रहेंगे विशेष इंतजाम

मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर भी एक जनवरी को ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खजराना चौराहे पर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसे देखते हुए यहां उस दिन भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की जा सकती है। इसके अलावा मंदिर की तरफ जाने वाले वाहनों को वन वे किया जा सकता है, ताकि बार-बार यातायात बाधित न हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें