फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने किया रेप,डिलेवरी होने पर पता चला

Tue, 12 Nov 2024 02:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद किशोरी की मां ने लसूडि़या थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुुलिस ने किशोरी के बयान लिए तो उनसे बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर उससे मिलने आता था। वह शादी करने का झांसा देकर बार-बार रेप करता था।
विज्ञापन
इंदौर में नाबालिग के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया। नाबालिग गर्भवती हो गई  और चार दिन पहले उसने एक शिशु को जन्म दिया। बेटी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

आरोपी शादी का झांसा देकर रेप करता था। मां जब काम पर जाती थी, तब आरोपी अकेला पाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई, लेकिन उसे पता नहीं चला।


पेट दर्द होने की शिकायत के बाद जब मां उसे डाक्टर के पास ले गई तो गर्भवती होने का पता चला। तब तक बच्चे का गर्भपात भी संभव नहीं था। इस कारण उसकी डिलेवरी करना पड़ी।

 

नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद किशोरी की मां ने लसूडि़या थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुुलिस ने किशोरी के बयान लिए तो उनसे बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर उससे मिलने आता था। वह शादी करने का झांसा देकर बार-बार रेप करता था।

 

डर के कारण किशोरी ने तब कुछ नहीं बताया, लेकिन गर्भवती होने के बाद परिजनों को उसने बात बताई। पुलिस ने रेप की धारा में केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक बालिग है और वह भी पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें