फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से कोलकाता के लिए दो नई फ्लाइट, पहली 10 दूसरी 15 दिसंबर से होगी शुरू

Tue, 12 Nov 2024 09:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एयरलाइंस कंपनी ने मप्र और पश्चिम बंगाल के बीच बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए indore kolkata flight को चलाने का यह निर्णय लिया। सुबह के स्लॉट में संचालित होगी।
 
विज्ञापन
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर और मप्र के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंदौर से कोलकाता के बीच एक नई फ्लाइट 10 दिसंबर से शुरू होगी। इस फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस करेगी। एयरलाइंस कंपनी की कोलकाता के लिए यह दूसरी फ्लाइट होगी। नई फ्लाइट का संचालन एयरलाइंस कंपनी सुबह करेगी। कोलकाता के लिए पहले से चल रही फ्लाइट रात 8.20 बजे संचालित हो रही है। 
विज्ञापन


पांच दिन बाद एक और नई फ्लाइट मिलेगी
इस फ्लाइट के ठीक 15 दिन के बाद इंदौर को कोलकाता के लिए एक और फ्लाइट मिलेगी। 15 दिसंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कोलकाता के लिए नई फ्लाइट शुरू करेगी। इससे यात्रियों को इंदौर से कोलकाता जाने में कई विकल्प मिलेंगे। 
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
• कोलकाता से फ्लाइट सुबह 6.55 बजे रवाना होगी। सुबह 9.20 बजे इंदौर आएगी।
• इंदौर से फ्लाइट सुबह 10 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी
• फेयर : करीब साढ़े 7 हजार रुपए। (जानकारी एयरलाइंस कंपनी के अनुसार।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें