फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जेड डिजाइन वाले ब्रिज का किया मंत्री विजयवर्गीय ने दौरा, बोले- जमीन हम दिलवाएंगे

Fri, 18 Jul 2025 10:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दौरे में शामिल यातायात समिति सदस्य अतुल शेठ ने कहा कि यहां रेलवे का माल गोदाम है। भारी ट्रक व ट्राले भी ब्रिज से होकर गुजरेंगे। इससे यातायात प्रभावित होगा। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि ब्रिज के लिए जो जमीन आवश्यक है। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजे। 
विज्ञापन
ब्रिज की डिजाइन देखते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लक्ष्मीबाई रेलवे क्रासिंग पर आकार ले रहे ब्रिज का निरीक्षण करने शुक्रवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करने पहुंचे। तीन भुजा वाले इस ब्रिज का काम हाल ही में शुरू हुआ है। यह जेड आकार की डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत की है। अफसरों ने कहा कि रोड नेटवर्क के हिसाब से ब्रिज की डिजाइन बनाई है। ब्रिज की चौड़ाई कम होने पर मंत्री ने सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि जितनी जगह थी,उसके हिसाब से चौड़ाई रखी गई।

विज्ञापन



दौरे में शामिल यातायात समिति सदस्य अतुल शेठ ने कहा कि यहां रेलवे का माल गोदाम है। भारी ट्रक व ट्राले भी ब्रिज से होकर गुजरेंगे। इससे यातायात प्रभावित होगा। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि ब्रिज के लिए जो जमीन आवश्यक है। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजे। जमीन सरकार मुहैया कराएगी।

 

सेठ ने कहा कि जेड आकार की डिजाइन के कारण वाहनों को मुड़ने में दिक्कत आएगी। इसके लिए भुजा की चौड़ाई पर्याप्त होना चाहिए। ब्रिज का टर्निंग रेडियस भी 18 मीटर चाहिए। अभी 12 मीटर है। तीन भुजा वाले एक ब्रिज की एक भुजा एमआर-4 और दूसरी गौरीनगर वाले हिस्से में उतरेगी। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि वाहनों की सुविधा के अनुसार नए सिरे से डिजाइन तैयार कराए। भोपाल के 90 डिग्री के ब्रिज के बाद इस ब्रिज की डिजाइन को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। इसके बाद मंत्री ने निर्माण स्थल पर आकर डिजाइन देखी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें