फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा हत्याकांड के सबूत छुपाने वाले शिलोम जेम्स की शिलांग कोर्ट से जमानत

Fri, 18 Jul 2025 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुरुवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जमानत दे दी गई। केस में पहले फ्लैट मालिक लोकोंद्र सिंह तोमर और सुरक्षागार्ड बलबीर सिंह की जमानत हो चुकी है। इस पर राजा रघुवंशी के परिजनों ने आपत्ति ली है।
विज्ञापन
प्राॅपर्टी ब्रोकर को पहले शिलांग ले गई थी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को राज और सोनम को किराए का मकान दिलाने व सबूत मिटाने वाले प्राॅपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स की जमानत शिलांग हाईकोर्ट से हो गई है। पिछले दिनों शिलांग पुलिस उसे गिरफ्तार कर इंदौर से ले गई थी और कोर्ट के आदेश के बाद रिमांड पर लिया था। सरकारी वकील ने उसकी जमानत का विरोध भी किया था कि आरोपी ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है। उसे जमानत नहीं दी जाए।

 

गुरुवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जमानत दे दी गई। केस में पहले फ्लैट मालिक लोकोंद्र सिंह तोमर और सुरक्षागार्ड बलबीर सिंह की जमानत हो चुकी है। तीन आरोपियों की जमानत होने पर राजा रघुवंशी के परिजनों ने आपत्ति ली है।

विज्ञापन


भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि पूरे मामले को लेकर कहा कि मेघालय पुलिस के द्वारा की जा रही जांच में निश्चित तौर पर किसी तरह की कोई कमी नजर आ रही है। जेम्स ने साक्ष्य छुपाए और मिटाए। फिर भी उसकी जमानत इतनी जल्दी हो जाना कई तरह की सवाल खड़े कर रहा है।
 

आरोपी की जमानत मिलने की खबर राजा रघुवंशी के परिजनों को लगी तो उन्होंने कहा कि पहले भी दो लोगों की जमानत हो चुकी है। सोनम अपने परिजनों से फोन पर बात कर रही है। इस केस की जांच जमानत पर आए आरोपी प्रभावित कर सकते है। उन्होंने कहा कि अब हम इन जमानत पर आपत्ति लेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि राजा के परिजन लगातार सोनम व उसके परिवार के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे है, लेकिन पुलिस ने यह टेस्ट नहीं कराया। अब परिजन कोर्ट के जरिए नार्को टेस्ट की मांग करने की तैयारी कर रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें