फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मास्क लगाकर मुख्यमंत्री मिले मरीजों से, मंत्री विजयवर्गीय दिनभर बैठे रहे सोफे पर

Wed, 31 Dec 2025 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में भागीरथपुरा बस्ती में बीमारी से मौतों का सिलसिला जारी है। मंत्री और जनप्रतिनिधि भी बस्ती में जा रहे हैं, बैठ रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। समय बिताने के लिए मोबाइल का सहारा ले रहे हैं या झूला भी झूल रहे हैं।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव मरीजों से मिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई दस मौतों के बाद कई घरों में मातम पसरा है। लोगों में गुस्सा भी है, लेकिन वे फिर भी खामोश हैं। बस्ती में दो दिन से जनप्रतिनिधियों के दौरे, निर्देशों के सिलसिले जारी है। बुधवार को वे बस्ती में बैठे नजर आए। उधर शाम को मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मोहन यादव भी भागीरथपुरा बस्ती के मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा था। हैरानी की बात यह है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनके साथ होने के बजाए बस्ती में ही बैठे रहे। मुख्यमंत्री के साथ मेयर पुष्य मित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक गोलू शुक्ला थे। विधायक रमेश मेंदोला भी उनके साथ दिखाई नहीं दिए,हालांकि विजयवर्गीय बाद में एमवाय अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन

बस्ती में बैठे रहे मंत्री विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सुबह दस बजे से बस्ती के एक मकान के बाहर सौफे पर बैठे रहे। वे शाम तक वहीं बैठे और रहवासियों से मिलते रहे। बीच-बीच में वे बोतलबंद पानी पीते रहे। घर पर जाकर खाने खाने के बजाए उन्होंने वहीं बैठकर सेव परमाल खाए। उनके आसपास सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे।

विज्ञापन

मेयर पुुष्य मित्र भार्गव। - फोटो : अमर उजाला

कैलीश विजयवर्गीय के साथ कुछ देर के लिए मेयर पुष्य मित्र भार्गव भी बैठे थे। वे फोन पर व्यस्त रहे। कभी रील देखी तो कभी भागीरथपुरा की खबरों को उन्होंने देखा। मेयर ने मंगलवार को पत्रकारों को चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था। इस मामले में भी कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल का कहना था कि भागीरथपुरा में लोग मर रहे थे और मेयर को चाय पर चर्चा करने से फुर्सत नहीं थी।

पार्षद का झूला भी चर्चा में
भागीरथपुरा के पार्षद कमल वाघेला का झूला झूलने वाला फोटो भी खूब वायरल हो रहा है। वे बस्ती में ही एक घर के बाहर झूला रहे थे और कैमरे में कैद हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें