फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने व्यापारी, पुश्तैनी किराना दुकान पर बेचा सामान

Sat, 18 Oct 2025 04:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय ने बताया कि उनके पिता मिल में काम करते थे। मिल की तनख्वाह से परिवार का गुजारा नहीं होता था। इस कारण किराने की दुकान खोली। इसी दुकान से परिवार का पालन-पोषण होता रहा। मेरी फीस किराने की दुकान की कमाई से ही चुकाई जाती थी।
विज्ञापन
व्यापारी बने मंत्री विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 40 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनका पुश्तैनी काम किराना व्यापार है। नंदानगर स्थित अपनी दुकान पर विजयवर्गीय हर साल धनतेरस पर आकर पूजा करते हैं और फिर कुछ देर के लिए ग्राहकों को सामान भी देते हैं। शनिवार को भी वे दुकान पर पहुँचे और ग्राहकों को पुड़िया बाँधकर दी। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें समय मिलता है, वे दुकान पर आकर बैठते हैं।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर की बहू बनेंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना, जानें क्या करते हैं उनका दिल जीतने वाले पलाश

विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने बताया कि उनके पिता मिल में काम करते थे। मिल की तनख्वाह से परिवार का गुजारा नहीं होता था। इस कारण किराने की दुकान खोली। इसी दुकान से परिवार का पालन-पोषण होता रहा। मेरी फीस किराने की दुकान की कमाई से ही चुकाई जाती थी। उन्होंने बताया कि पिताजी ने दुकान की शुरुआत दूध, चाय की पत्ती और गुड़ बेचने से की थी, लेकिन धीरे-धीरे व्यापार बढ़ा। हमारी दुकान पर ग्राहकों की भी तीसरी पीढ़ी आ रही है, उन्होंने कहा। इस बार पिछले साल की तुलना में दीपावली पर ज्यादा सामान बिका है। उन्होंने यह भी बताया कि जीएसटी की स्लैब कम होने का फायदा आम लोगों को मिला है। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने दुकान पर भी स्वदेशी वस्तुएँ रखी हैं।

 

नमक और पटाखे का भी कर चुके है व्यापार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राजनीति के माहिर खिलाड़ी तो हैं ही, साथ में कई व्यापारों में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने पटाखे का कारोबार भी किया है। इसके अलावा, नमक का व्यवसाय भी कर चुके हैं। विजयवर्गीय ने पूर्व मंत्री अनिल माधव दवे के साथ सॉफ्टड्रिंक की एक फैक्ट्री भी खोली थी, हालाँकि वह बिजनेस ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें