फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर की छात्रा वाटरफॉल में गिरी, 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत, दिल दहला देने वाली घटना

Sun, 02 Feb 2025 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर की एमबीए छात्रा रितिका शुक्ला की धामनोद में स्थित जोगी भड़क वाटरफॉल पर सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। 500 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा का शव ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के धामनोद स्थित जोगी भड़क वाटरफॉल में घूमने आई इंदौर की एमबीए छात्रा 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह छात्रा इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के 40 छात्रों के साथ एडवेंचर टूर पर आई थी।
विज्ञापन


पैर फिसलने से गिर गई
घटना रविवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। बताया जा रहा है कि रितिका शुक्ला (23) वाटरफॉल देखने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। फौरन गांववालों ने धामनोद पुलिस को सूचित किया और पुलिस व ग्रामीणों ने लकड़ी और रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर शव को कच्चे रास्ते से सड़क तक लाया और फिर उसे धामनोद अस्पताल भेजा। मृतका छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली थी और देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। थाना प्रभारी संतोष कुमार दुधी ने बताया कि छात्रा के परिजन अंबिकापुर से रवाना हो गए हैं और सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
जोगी भड़क वाटरफॉल में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए, जिसकी हम कई बार मांग कर चुके हैं। घूमने के लिए जो पर्यटक आते हैं कई बार उनकी लापरवाही से भी हादसे हो जाते हैं। यहां पर कई खतरनाक क्षेत्र हैं और कभी भी जान को खतरा हो सकता है। इस तरह की स्थिति में खतरनाक क्षेत्रों में लोगों को रोकने के लिए पूरी तरह से बैरीकेटिंग होना चाहिए ताकि उनकी जान को खतरा न हो। जब भी हादसा होता है स्थानीय गांववाले अपने स्तर पर ही पर्यटकों की मदद करते हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाते हैं। यहां पर सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाओं की भी कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें