फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Mayor Election: कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने लिखा निर्वाचन आयोग को पत्र, निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारी को हटाएं

Thu, 30 Jun 2022 06:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। इसमें निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी को हटाने की मांग की गई है। कहा है कि इनको तीन साल से ज्यादा समय हो गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने लिखा पत्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम चुनाव में इन दिनों जमकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला आक्रामक रूप से जनता के बीच जा रहे हैं तो भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव शालीनता से अपनी बात रख रहे हैं। पिछले दिनों शुक्ला को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था, तो अब शुक्ला ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्वतंत्र व निष्पक्ष चनाव करवाने की मांग कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने राज्य निर्वाचन आयोग को एकर पत्र लिखा है। इसमें उल्लेख है कि जिला निर्वाचन कार्यालय में आरके पांडे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हुई है। इस व्यक्ति को निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ रहकर काम करते हुए 3 साल से ज्यादा हो गए है। राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार इस व्यक्ति को इन जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाना चाहिए था लेकिन अब तक इन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं किया गया है। इंदौर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आरके पांडे को जिला निर्वाचन कार्यालय से मुक्त करें। उन्हें मूल पदस्थापना पर भेजा जाए। कांग्रेस प्रत्याशी के इस पत्र के बाद हलचल तेज हो गई है, हालांकि अभी तक निर्वाचन आयोग ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है लेकिन यह पत्र सुर्खियों में बना हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें